IMG-20211009-WA0003-removebg-preview-1.png

GEEKEN CHEMICALS :- किसान भाइयों दुनिया में कुछ ही देश है , जो सबसे ज्यादा खेती करते है। यह देश ऐसे है कि अनाज और अन्य चीजें इतनी ज्यादा पैदा करते है , जिससे कई अन्य देश अपना पेट भर सकते हैं । कुछ समय तक भारत सबसे ज्यादा खेती करने वाला देश बना हुआ था लेकिन भारत में होने वाली पैदावार लगातार मौसम बदलाव और प्राकृतिक आपदा के कारण कम हो गई ऐसे में अमेरिका इस श्रृंखला में पहले स्थान पर आ गया है। अगर हम दुनिया के चार कृषि उत्पादक देश की बात करें तो अमेरिका चीन, भारत और ब्राजील शामिल है। यह सभी देश बहुत बड़े भू -भाग में अपने अन्न का उत्पादन करते हैं।अमेरिका अगर फूड मार्केट में सुपर पॉवर है तो हमारा देश भारत भी उससे किसी भी तरह से पीछे नहीं है। हमारे देश के किसान लगातार अलग – अलग तरह की फसलों का उत्पादन करके अपने खेती को आगे ले जा रहें है। आज हम आपको दुनिया के चार देशों के बारे में बतानें जा रहें है जहां सबसे ज्यादा खेती की जाती है।

आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। हम आप तक कृषि जगत से जुडी सभी तरह की जानकारी को आसानी से पहचानें का काम करते है। आप हमारे ब्लॉग के माध्यम से अपने फसलों की खेती आसानी से कर सकते है। इसके साथ -साथ GEEKEN CHEMICALS कई सालों से कीटनाशक , खरपतवार नाशक दवाई बनाता आरहा है। आप इन दवाई का प्रयोग करके अपने फसल में लगने वाले कीड़ों , रोगों ,और खरपतवार को आसनी से खत्म कर सकते है। जीकेन कैमिकल BEST Agrochemical Industry in India में से एक है।

Contents

सबसे ज्यादा खेती करने वाले देश

अमेरिका में खेती

किसान भाइयों अमेरिका आज के समय में सबसे ज्यादा खेती करने वाला देश बन गया है। अमेरिका में मजदूर और श्रम शक्ति भले ही कम है लेकिन आज के समय में उसने कई देशों को पीछे करके सबसे ज्यादा कृषि उत्पादक देश बन गया है। भौगौलिक तौर पर देखा जाए तो अमेरिका बहुत बड़ा देश है , यहां चारों तरफ बड़े – बड़े मैदान है जहां खेती की जाती है। अमेरिका के अगर राज्यों की बात करें तो यहां कैलिफोर्निया, लोवा, टैक्सास, नब्रास्का और इलिनोस जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा खेती की जाती है। आज के समय में अमेरिका सबसे ज्यादा अनाज उत्पादक देश भी बन गया है, कृषि एक्सपर्ट की मानें तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से अमेरिका का अनाज उत्पादन दोगुना हो चूका है , जो अमेरिका के अर्थव्यवस्था में भी अपना योगदान दे रही है।

अमेरिका के पास नई – नई तकनीकी और कृषि से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनें है , जिसकी वजह से अमेरिका सबसे ज्यादा खाद का उत्पादन भी कर रहा है। अमेरिका के कृषि मंत्रालय के आकड़े के अनुसार यहां की जीडीपी में कृषि का योगदान 3 फीसदी तक है। अगर इस देश की बात करें तो यहां मक्का सबसे ज्यादा पैदा किया जाता है , वहीं गेहूं की खेती तीसरे स्थान पर है।

चीन में खेती

भारत की तरह ही चीन भी इस समय खेती को लेकर काफी संघर्ष कर रहा है। चीन आज के समय में दुनिया में सबसे ज्यादा अनाज, सब्जियां और फल का उत्पादन करता है। चीन फसल के आयातक के साथ – साथ सबसे ज्यादा खपत करने वाला देश भी है। चीन ने खेती करने के लिए अलग – अलग तरह के सिस्टम को तैयार कर रखा है। कृषि एक्सपर्ट बताते है कि चीन में एक अलग तरह का एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट बनाया गया है , जो अपने देश के किसानों को खेती करने और उन्हें ट्रेनिंग देने का काम करता है। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट अपने किसानों से सीधे तौर पर तालमेल रखता है और उन्हें यह बतानें का काम करता है कि पैदावार कैसे अच्छी मिले। GEEKEN CHEMICALS BEST agrochemical companies in INDIA में से एक है।

चीन में सबसे ज्यादा चावल, गेहूं , आलू , प्याज, हरी बीन्स ब्रोकली, पालक, गाजर, कद्दू, टमाटर, अंगूर, सेब, तरबूजा आदि की खेती की जाती है और इन सभी चीजों के पैदावार में इसका पहला स्थान है। चीन के आकड़ें को देखे तो यहां पर एक बहुत बड़े भू – भाग में खेती की जाती है। चीन में कोरोना काल आने का बाद भी यहां की खेती प्रभावित नहीं हुई है और किसानों की आय दिन – प्रतिदिन बढ़ ही रही है।

यह भी पढ़ें :- मच्छर भगाने के लिए घर पर लगाएं ये पौधे मिलेगा जल्द छुटकारा

ब्राजील में खेती

ब्राजील में भी भारत की तरह ही खेती की जाती है। ब्राजील भी भारत की तरह ही काफी समय से खेती करता आ रहा है। गन्ना ब्राजील की प्रमुख फसल में से एक है लेकिन आज के समय में यहां काफी, सोयाबीन और कार्न की खेती भी काफी बड़े क्षेत्रफल में की जाती है। ब्राजील में संतरे, अन्नानास, पपीता और नारियल भी काफी बड़े क्षेत्रफल में उगाया जाता है। आज के समय में ब्राजील काफी बड़े पैमाने पर अपनी पैदावार का निर्यात करने वाला देश बन गया है। ब्राजील में 15 फीसदी आबादी रोजगार पर निर्भर है और ज्यादातर लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन करते है।

भारत में खेती

भारत भी दुनिया में खेती के लिहाज से पीछे नहीं है। हमारे देश में भी किसान बहुत बड़े भू – भाग में खेती करते है। यहां पर बड़े पैमाने में अन्न , दलहन , सब्जियां और फल की खेती की जताई है। अगर कृषि उत्पादन की दृष्टि से देखे तो इसका स्थान दूसरा है और वहीं खेतो की उत्पादकता की बात करें तो भारत का स्थान चीन, अमेरिका और ब्राजील से नीचे हैं। भारत में अगर किसानों की हालत खराब है तो इसके पीछे की वजह देश की बड़ी आबादी का गरीब होना है। हालांकि कहीं न कहीं जनसंख्या का बढ़ना भी इसके पीछे का कारण है नहीं तो भारत कृषि के मायनें में सबसे आगे होता। भारत में कृषि का उत्पादन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है कहीं न कहीं यह हमारे अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। भारत में किसानों के हालात असंतोष जनक है क्योंकि भारत में आजा के समय में कृषि से जुड़ी तकनिकी की भी कमी है। कई जगह पर तो भारत के किसान जितनी लागत लगाते है वह हिस्सा भी नहीं निकल पाता है।

यह भी पढ़ें :- लौकी की खेती कब और कैसे करें , जानिए इसकी खेती करने की सबसे आसान विधि

निष्कर्ष :-

आज के इस ब्लॉग में हमनें आपको बताया कि दुनिया के वह चार देश कौन से है, जहां पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है। आशा है कि किसान भाइयों को हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा , इसलिए आप इस ब्लॉग को शेयर जरूर करें जिससे और भी किसान अपनी खेती को लेकर जागरूक हो सकें। GEEKEN CHEMICALS आज के समय में सबसे अच्छी कीटनाशक बनाने वाली कंपनी भी बन गई है। GEEKEN CHEMICALS BEST agrochemical companies in INDIA में से एक है। किसान अगर अपने फसलों का बेहतर उत्पादन चाहते है तो GEEKEN के कीटनशक को खरीद सकते हैं। हमारे कीटनाशक को खरीदनें के लिए कॉल (+91 – 9999570297) करें। अब आप हमसे Youtube पर भी जुड़ सकते हैं।