गेहूं की खेती भारत में प्रमुखता से की जाती है।  यहां के किसान गेहूं की खेती करके अच्छी आमदनी इकट्ठा कर सकते हैं। भारत में गेहूं की 97 % खेती सिंचित क्षेत्रों में की जाती है।  गेहूं का प्रयोग हम ज्यादातर रोटी बनाने के लिए करते है लेकिन आज के समय में गेहूं से और भी कई तरह की चीजें बनाई जा रही है , जिसकी वजह से इसकी मांग भी ज्यादा रहती है।  गेहूं में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी पाया जाता है।  भारत में गेहूं की खेती ज्यादातर पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में की जाती है।  आज के समय में गेहूं की खेती करके किसान अच्छा पैसा कमा रहें है लेकिन पिछले कुछ समय से मौसम में परिवर्तन की वजह से इसके पैदावार में कमी देखी गई है। 

 गेहूं की खेती के लिए जलवायु

 गेहूं की फसल के लिए समशीतोषण जलवायु की जरूरत पड़ती है , अगर तापमान की बात करें तो  20-25 डिग्री तक का तापमान इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है। गेहूं की खेती सिचाई पर निर्भर करती है , इसलिए किसान अगर इसकी खेती दोमट मिट्टी में करें तो अच्छी पैदावार देखा जा सकता है। अगर आपके पास साधन है तो आप इसकी खेती किसी भी भूमि में आसानी से कर सकते हैं।  इसकी बुवाई ज्यादातर धान के फसल के बाद की जाती है , इसलिए इसकी बुवाई करते समय खेत का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए और जुताई इस तरह से करवानी चाहिए जिससे पुराने अवशेष खत्म हो जाएं।  किसान खेत की पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से कर सकते , जिससे खेत में खरपतवार न उग सकें।

 गेहूं के बुवाई की विधि

 गेहूं की बुवाई करते समय खेत में नमी का होना जरुरी है अन्यथा पैदावार काफी कम होती है। किसान अगर गेहूं की बुवाई में देरी करते है तो इसके पैदावर में भी गिरावट देखी जा सकती है।  गेहूं की बुवाई सिंचित क्षेत्र में की जाती है।  गेहूं की बुवाई अक्टूबर से लेकर नवंबर महीने में कर देना चाहिए।  गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए आपको समय से सिंचाई करना चाहिए।

 भारत में शीर्ष 5 गेहूं उत्पादक राज्य

 उत्तर प्रदेश

 उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गेहूं की खेती की जाती है। यहां के किसान अक्टूबर के महीने में गेहूं की बुवाई कर देते है , जिसके फसल की कटाई मार्च – अप्रैल महीने में की जाती है।  उत्तर प्रदेश देश के कुल गेहूं उत्पादन का 34 % अकेले उगाता है। गेहूं की खेती उत्तर पदेश में ज्यादातर पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग में की जाती है।  किसान भाइयों अकेले उत्तर प्रदेश में  96 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की खेती की जाती है। कुछ समय पहले तक उत्तर प्रदेश में गेहूं की पैदावार कम होती थी ऐसे में यहां के लोगों को काफी दिक्क्त का सामना करना पड़ता था। आज के समय में यहां के किसान लगातार गेहूं की फसल को अच्छे से उगाकर अपनी आमदनी भी बढ़ा रहें है। 

 पंजाब

 पंजाब में भी गेहूं की खेती बहुत प्रमुखता से की जाती है। यहां के किसान लगातार गेहूं की खेती के करने के नई पद्धत्ति अपना रहें है। पंजाब में गेहूं की खेती 35 लाख हेक्टेयर भूमि पर की जाती है और देश में गेहूं उत्पादन में 18 % से भी जयादा अकेले पंजाब में की जाती है।  आज के समय में पंजाब के किसान लगातार नई – नई तकनीकी से गेहूं की खेती कर रहें है। पिछले कुछ समय की बात को रेन तो यहां भी गेहू के फसल में गिरावट दर्ज की गयी है , इसके पीछे की वजह किसान यहां पड़ने वाली भीषण गर्मी बता रहें है।

 हरियाणा

 भारत में अगर किसानों की भूमि है तो वह हरियाणा है।  यहां के ज्यादातर लोग खेती किसानी पर ही निर्भर है। इसलिए यहां पर सभी तरह की फसलें आसानी से उगाई जा सकती है। अगर हम हरियाणा में गेहूं उत्पादन की बात करें तो यहां 25 लाख हेक्टेयर भूमि पर इसकी खेती की जाती है।  यहां के किसान गेहूं की खेती करके अच्छा इनकम कर लेते है। आज के समय में गेहू की खेती काफी फायदेमंद खेती मानी जाती है। 

 मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भी गेहूं की खेती प्रमुखता से की जाती है।  यहां के किसान लगातार गेहूं की खेती को बढ़ावा दे रहें है।  आज के समय में गेहूं की खेती काफी फायदें का सौदा हो सकता है। अगर हम मध्य प्रदेश की बात करें तो गेहूं उत्पादन में 8.5% से ज्यादा का उत्पादन यहां पर किया जाता है।  मध्य प्रदेश के किसान ड्युरम और शरबत दो तरह की फसलों की खेती करते हैं।  गेहूं की खेती किसान भाइयों के लिए काफी फायदें की खेती मानी जाती है।

राजस्थान

राजस्थान भी गेहू की खेती करने में सबसे आगे है यहां पर कुल उत्पादन का लगभग 8% योगदान गेहूं का है।  गेहूं की खेती यहां पर प्रमुखता से की जाती है।  गेहूं की खेती यहां पर 24 लाख हेक्टेयर भूमि में की जाती है।  आज के समय में गेहूं का उत्पादन करके यहां के किसान अच्छी आमदनी इकट्ठा कर रहें है।

निष्कर्ष 

आज के इस ब्लॉग में हमनें जाना की गेहूं की खेती कैसे करते है और पांच राज्य कौन से है जहां सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन किया जाता है।  आशा है कि किसान भाइयों को हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी , इसलिए किसान भाइयों आप हमारे इस ब्लॉग को शेयर जरूर करें।  अगर आपके गेहूं की फसल में किसी भी तरह का रोग खरपतवार इत्यादि दिखाई पड़ रहा है तो GEEKEN CHEMICALS के कीटनाशक का प्रयोग कर सकते है।  आज के समय में GEEKEN CHEMICALS Best Agrochemical Companies in Indiaमें शामिल है।  अगर आप हमारे कीटनाशक को खरीदना चाहतें है तो कॉल ( +91 – 9999570297) करें।